Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News : CM भगवंत मान ने सुनी AAP वालंटियर्स की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Punjab News
X

Punjab News

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वालंटियर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी वालंटियर्स की संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर आ रही परेशानियों को खुलकर सुना। वालंटियरों की नाराजगी को देखते हुए सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

बैठक में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर जालंधर, पुडा, नगर निगम, बिजली बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वालंटियरों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व वालंटियरों की नाराजगी को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गया है। पार्टी का मानना है कि संगठन की मजबूती वालंटियरों के भरोसे पर टिकी हुई है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह बैठक पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा जमीनी फीडबैक को सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019