Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News : CM भगवंत मान ने दी बड़ी सौगात, 'मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना' का शुभारंभ

Punjab News
X

Punjab News

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर आदमपुर के गांव उदेशियां में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना के तहत पंजाब की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि योजना का पायलट प्रोजेक्ट आज से 9 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो गया है, जबकि शेष क्षेत्रों में 15 मई से पंजीकरण शुरू होगा।

उदेशियां गांव की खासियत

गांव उदेशियां अनुसूचित जाति की 65 प्रतिशत आबादी वाला गांव है, जहां शिक्षा का स्तर 90 प्रतिशत है। यहां लिंग अनुपात 1000 पुरुषों पर 984 लड़कियां है, जो पूरे पंजाब के औसत 894 से काफी बेहतर है। यह गांव आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

सीएम भगवंत मान ने समारोह के दौरान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019