Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News : CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; आवेदन के लिए सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट्स

Punjab News : CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; आवेदन के लिए सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट्स
X

Punjab News : CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; आवेदन के लिए सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट्स

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी योजना की घोषणा की है। ‘मांवां-धीयां सतिकार योजना’ के तहत प्रदेश की हर महिला को हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना की शुरुआत और पायलट प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के दृष्टिकोण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। योजना का पायलट प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दिड़बा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला देहाती सहित 9 हलकों में शुरू होगा। शेष 108 इलाकों में पंजीकरण 15 मई से शुरू होगा। भुगतान जुलाई महीने से शुरू हो जाएगा।

आवेदन के लिए केवल 3 डॉक्यूमेंट्स

18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं योजना का लाभ ले सकेंगी। इसके लिए सिर्फ तीन दस्तावेजों की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण के लिए कोई समय सीमा नहीं है। चाहे महिला 15 अप्रैल, 15 मई या 15 अगस्त को रजिस्ट्रेशन कराए, उसे जुलाई से पूरा भुगतान मिलेगा। देर से पंजीकरण करने वाली महिलाओं को भी पिछले महीनों का बकाया भुगतान एक साथ मिलेगा।

26,000 रजिस्ट्रेशन केंद्र और महिला सतिकार सखियां

योजना को सफल बनाने के लिए पूरे पंजाब में 26,000 रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाए गए हैं। हर गांव और वार्ड में ‘महिला सतिकार सखी’ तैनात की जाएगी, जो महिलाओं को घर बैठे पंजीकरण में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019