Raipur City News
Raipur City News: रायपुर: राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क पर लेन और संकेतक बनाने वाली एक जीप में अचानक जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। यह घटना रायपुर-धमतरी हाईवे पर माना के पास स्थित देवपुरी में उस समय हुई, जब कर्मचारी सड़क मार्किंग का काम कर रहे थे।
Raipur City News: धमाके की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते नजर आए, वहीं आसपास के लोग और सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी घबराकर तेजी से वहां से निकलने लगे।
Raipur City News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीप में सड़क मार्किंग के लिए उपयोग होने वाला विशेष मटेरियल गर्म करने के लिए भट्ठी जैसी मशीन लगी थी, जिसमें सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अत्यधिक तापमान के कारण चिंगारी उठी, जिसने भयंकर विस्फोट का रूप ले लिया और वाहन आग की चपेट में आ गया।
Raipur City News: घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। आग और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


