Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मेटल पार्क में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, एक महीने से लापता दिलीप की आशंका

CG News
X

CG News : रायपुर। जिले के उरला इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मेटल पार्क क्षेत्र से एक कंकाल बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कंकाल उस शख्स का हो सकता है जो करीब एक महीने से लापता था। मृतक की पहचान दिलीप (45-50 वर्ष) के रूप में की जा रही है, जिसकी गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई गई थी।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच, उरला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मामला हत्या का है या कोई अन्य कारण।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019