Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: दंतेश्वरी माई को चढ़ाई जाएगी 108 मीटर लंबी चुनरी, जगदलपुर में होगा भव्य धार्मिक आयोजन

CG News
X

CG News

CG News: जगदलपुर: चैत्र नवरात्रि प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद और राम जन्म उत्सव समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा 108 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो सीताराम शिवालय से शुरू होकर मां दंतेश्वरी मंदिर में समर्पण के साथ समाप्त होगी।

CG News: इसके बाद 25 मार्च को बजरंग दल द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को श्रीराम जन्मोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण देगी। रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियां, नृत्य और वाद्य दल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

CG News: कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उनके लिए भोजन, परिवहन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को सुदृढ़ करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019