Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मिट्टी में दफन मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

CG News
X

CG News : रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को दफनाने का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भरेंगाभाटा से नवागांव मार्ग पर यह शव बरामद हुआ है।

CG News : मृतक की पहचान नितिन बतरा (लगभग 25 वर्ष) के रूप में की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शव की पहचान हाथ में बने टैटू के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि युवक माना थाना क्षेत्र से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 तारीख को दर्ज कराई गई थी। अब उसका शव मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

CG News : सूत्रों के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG News : आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019