Pushpa 2 Premiere Stampede Case
Pushpa 2 Premiere Stampede Case: हैदराबाद: पिछले साल दिसंबर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना में बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। शहर पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 बनाया गया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था।
Pushpa 2 Premiere Stampede Case: पुलिस जांच में पाया गया कि घटना के लिए थिएटर प्रबंधन, आयोजक, निजी सुरक्षा एजेंसी और समन्वय में कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही हुई। थिएटर मालिक, पार्टनर, मैनेजर, बालकनी इंचार्ज और गेटकीपर सहित कई कर्मी मुख्य आरोपी हैं। एसीपी रमेश कुमार ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”
Pushpa 2 Premiere Stampede Case: घटना उस समय हुई जब अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए भारी भीड़ थिएटर के बाहर जमा हो गई। भीड़ नियंत्रण की कोई ठोस योजना न होने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रवेश-निकास और सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह अपर्याप्त थे।
Pushpa 2 Premiere Stampede Case: अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अल्लू अर्जुन को पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। अभिनेता और फिल्म निर्माताओं ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी थी, साथ ही राज्य सरकार ने भी मुआवजा घोषित किया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


