Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PBKS vs GT IPL 2026: गिल के खिलाफ अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगा पंजाब, गुजरात के लिए इन दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asian News
PBKS vs GT IPL 2026
X

PBKS vs GT IPL 2026

PBKS vs GT IPL 2026: चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों का इस सीजन में यह पहला मैच है, ऐसे में दोनों जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

टॉस अपडेट: पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की प्लेइंग इलेवन में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर कूपर, मार्कस स्टोइनिस, बार्टलेट और यानसेन को मौका मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से ग्लेन और आशिक शर्मा इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। टीम में जोस बटलर, राशिद खान और कगिसो रबादा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने 3-3 मुकाबले जीते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि आज का मैच भी बेहद करीबी और रोमांचक हो सकता है।

पिच और मौसम का हाल

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। पिछली बार इसी मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में 200 से ज्यादा का स्कोर बना था, ऐसे में एक बार फिर बड़े स्कोर की संभावना जताई जा रही है।

कब और कहां देखें लाइव मैच

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजेंद्र चहल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019