Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, सगे भाई ने रची थी रिटायर्ड लेखापाल की हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में हुए रिटायर्ड लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे भाई और परिजनों ने ही रची थी। करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में आरोपियों ने सुपारी देकर अपहरण के बाद हत्या को अंजाम दिलाया।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, थाना लालपुर क्षेत्र से दामोदर सिंह के लापता होने के बाद जांच शुरू की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की पहचान हुई, जिससे केस की गुत्थी सुलझने लगी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले मृतक और उसके बेटे के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाया। उन्होंने दामोदर को बेटे से जान का खतरा बताकर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली और बेटे को बेदखल करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए।

CG Crime : घटना वाले दिन आरोपियों ने सुनसान रास्ते में दामोदर सिंह को रोका और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दूसरे जिले में ले जाकर जंगल में दफना दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि यह लगे कि वह साधु बन गया है।

CG Crime : इस मामले में पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें 11 वयस्क और 4 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन और सुपारी की नगदी भी जब्त कर ली है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019