कांग्रेस विधायकों के प्रयागराज यात्रा से दूरी बनाने पर सियासत जारी.....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
कांग्रेस विधायकों के प्रयागराज यात्रा से दूरी बनाने पर सियासत जारी.....
रायपुर। कांग्रेस विधायकों के प्रयागराज यात्रा से दूरी बनाए रखने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया और कांग्रेस पर हिंदू धर्म से दूरी बनाने का आरोप लगाया। भाजपा ने इस विवाद को और हवा देने के लिए एक कार्टून पोस्टर जारी किया, जिसमें कांग्रेस पर हिंदू आस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।
भाजपा ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया –”राग आलाप विशेष धर्म का, हिंदू से मुख मोड़े भूपेश।
हिंदुओं के पीठ में छुरा घोंपे, यही कांग्रेस विशेष।।”
इस पोस्टर और कविता के जरिए भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रही है और हिंदू धर्म से दूरी बना रही है।
भाजपा के इस हमले का कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा बार-बार धार्मिक मुद्दों को उछालकर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा –हम विकास की राजनीति करते हैं, धर्म को सियासी हथियार नहीं बनाते। भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर रही है।”
इस पूरे विवाद के पीछे राजनीतिक रणनीति भी मानी जा रही है। आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा जहां हिंदू वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस विकास के एजेंडे पर बनी रहना चाहती है।अब देखना यह होगा कि क्या यह मुद्दा सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा, या आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.