MP News : रायसेन। जिला अस्पताल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अस्थि रोग विभाग में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बाथरूम के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जमुना प्रसाद (निवासी मुरैल कला) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी को तेल डालकर आग लगाने के मामले में आरोपी था और कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहा था।
MP News : घटना रायसेन जिला अस्पताल की है। सोमवार को उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह बाथरूम गया, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब स्टाफ ने जांच की तो वह पजामे के नाड़े से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि जमुना प्रसाद इससे पहले दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
MP News : पत्नी को आग लगाने के मामले में वह आरोपी था और पुलिस उसकी तलाश में थी। इलाज के दौरान पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही थी। अस्पताल में आरोपी की मौजूदगी और निगरानी को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


