Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ईमेल से बम की धमकी, रायपुर पासपोर्ट कार्यालय हाई अलर्ट पर, 12 बम लगाने का किया दावा

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए कार्यालय परिसर में 12 बम लगाए जाने का दावा किया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।

Raipur City News : घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। धमकी भरा मेल मिलते ही कार्यालय परिसर की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हर कोने की तलाशी ली।

Raipur City News : साइबर जांच में तमिलनाडु कनेक्शन-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी वाला ईमेल तमिलनाडु राज्य से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि फिलहाल परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019