Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत, जीजा-साले की मौत

UP Accident
X

UP Accident : बुलंदशहर। तेज रफ्तार ने एक ही परिवार की दो जिंदगियां छीन लीं। मंगलवार सुबह अनूपशहर क्षेत्र में ट्रक और इको कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जीजा और साले की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

UP Accident : यह हादसा अनूपशहर क्षेत्र में करनपुर ईंट भट्टे के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने इको कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार चला रहे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

UP Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल कन्हई लाल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे और किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019