Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी की हत्या कर हादसा बताता रहा पति, पुलिस ने ऐसे खोला राज

CG Crime
X

CG Crime : बालोद। देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही निकला।

CG Crime : 23 फरवरी को देवी नवागांव में तांदुला नदी किनारे सावित्री निषाद का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर गांव में कई दिनों तक कैंप किया गया। जांच के दौरान शक की सुई पति धर्मेंद्र निषाद पर गई।

CG Crime : पूछताछ में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन पत्नी ने घर का काम नहीं किया, जिससे बच्चे भूखे ही स्कूल चले गए। इसी बात से नाराज होकर उसने नदी किनारे पत्नी का गला घोंट दिया।

CG Crime : पुरानी साड़ी फाड़कर रस्सी बनाई और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गले में स्कार्फ लपेट दिया, ताकि लगे कि फंसने से मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019