Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: शहडोल में कोल जनजातीय महाकुंभ: सीएम मोहन यादव की घोषणाओं की झड़ी, बिरसा मुंडा की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में होगी शामिल

MP News
X

MP News

MP News: शहडोल : 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत मुख्यालय में भव्य कोल जनजातीय महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हजारों की संख्या में एकत्रित कोल समाज को संबोधित करते हुए सीएम ने न केवल बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद किया, बल्कि समाज के सशक्तिकरण के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं।

MP News: कोल समाज को मिलेगी कानूनी और सामाजिक सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि कोल समाज के लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज करने या उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोल समाज के भूमिहीन लोगों को पट्टे दिए जाएंगे, जिससे उन्हें स्थायी आवास और जमीन की सुरक्षा मिल सके।

MP News: बिरसा मुंडा की जीवनी स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल

सीएम मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को शामिल किया जाएगा। यह निर्णय युवाओं को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

MP News: खेल और संस्कृति को बढ़ावा

विचारपुर क्षेत्र को ‘मिनी ब्राजील’ कहते हुए मुख्यमंत्री ने वहां की हर फुटबॉल टीम को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस कदम से आदिवासी अंचलों में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी।

MP News: शहडोल मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा

सीएम ने यह भी ऐलान किया कि शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें।

MP News: कन्या छात्रावासों को मिलेगा नया नाम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में स्थित 82 कन्या परिसर छात्रावासों का नाम अब बदलकर ‘शबरी माता कन्या छात्रावास’ रखा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019