Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने आईपीएल क्वालीफायर में टाइटंस को दिया 255 रन का लक्ष्य

Asian News
RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने आईपीएल क्वालीफायर में टाइटंस को दिया 255 रन का लक्ष्य
X

RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी ने आईपीएल क्वालीफायर में टाइटंस को दिया 255 रन का लक्ष्य

RCB vs GT IPL 2026: धर्मशाला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB ) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वालीफायर मैच में मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 254 रन बनाए।

RCB vs GT IPL 2026: आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और नौ शानदार छक्के शामिल रहे। पाटीदार को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जिसका गुजरात को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

RCB vs GT IPL 2026: पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रनों की अहम साझेदारी की। क्रुणाल ने 43 रन बनाए, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने 43 और देवदत्त पडिक्कल ने 30 रनों का योगदान दिया।

अंत में जितेश शर्मा ने तेज 15 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019