Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KARNATAKA-CM-CHANGE : कर्नाटक में सीएम पद को लेकर उठापटक, राहुल के कहने के बाद भी पद छोड़ने के लिए सिद्धारमैया तैयार नहीं

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर उठापटक, राहुल के कहने के बाद भी पद छोड़ने के लिए सिद्धारमैया तैयार नहीं
X

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर उठापटक, राहुल के कहने के बाद भी पद छोड़ने के लिए सिद्धारमैया तैयार नहीं

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने (KARNATAKA-CM-CHANGE) को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की कई अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री Siddaramaiah और उपमुख्यमंत्री D. K. Shivakumar भी शामिल हुए। हालांकि बैठकों के बाद कांग्रेस नेताओं ने साफ कर दिया कि फिलहाल राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा है। साथ ही उन्हें राज्यसभा भेजने और दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव भी दिया गया था। हालांकि बताया गया कि सिद्धारमैया इसके लिए तैयार नहीं हुए। इन अटकलों के बीच कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। पार्टी नेताओं के मुताबिक दिल्ली में हुई मैराथन बैठकों का मुख्य एजेंडा राज्यसभा और विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव था।

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के आवास पर हुई बैठक के बाद पार्टी महासचिव K. C. Venugopal ने कहा कि राहुल गांधी और खरगे के साथ विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें राज्यसभा और एमएलसी चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कहा कि बैठक में कैबिनेट विस्तार या नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक के बाद वह बेंगलुरु रवाना हो गए।

इधर, कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज थीं। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा सिद्धारमैया पर पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने का दबाव बनाए जाने की बातें सामने आ रही थीं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में मानी जा रही हैं और डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019