Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mohammed Shami : मोहम्मद शमी को कोर्ट से झटका, हर महीने हसीन जहां को देने होंगे 4 लाख रुपये...

Mohammed Shami
X

Mohammed Shami

Mohammed Shami : कोलकाता। टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को तलाक मामले में बड़ा झटका लगा है। कोलकाता हाईकोर्ट ने मंगलवार को उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया कि अब से शमी को हर महीने 4 लाख रुपये गुजारे भत्ते के तौर पर देने होंगे। इस रकम में से 1.5 लाख रुपये हसीन जहां को और 2.5 लाख रुपये बेटी आयरा (बेबो) के भरण-पोषण के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Mohammed Shami : सिर्फ मासिक खर्च ही नहीं, कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि शमी को अब पिछले वर्षों का बकाया भत्ता, यानी लगभग 3.36 करोड़ रुपये भी अदा करना होगा। इस फैसले के बाद शमी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हसीन जहां ने कोर्ट के इस निर्णय को “सत्यमेव जयते” कहते हुए न्याय की जीत बताया। उनका कहना है कि यह लड़ाई अब भी जारी है और वह अपनी और अपनी बेटी के हक की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगी।

Mohammed Shami : गौरतलब है कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां का रिश्ता साल 2014 में निकाह के साथ शुरू हुआ था और 2015 में दोनों की बेटी का जन्म हुआ। हालांकि इसके कुछ सालों बाद ही उनके वैवाहिक रिश्ते में खटास आ गई और 2018 में दोनों सार्वजनिक रूप से आमने-सामने आ गए। उस समय हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिनके बाद यह विवाद राष्ट्रीय चर्चा में आया।

Mohammed Shami : हाल ही में शमी ने अपनी बेटी से मुलाकात के लिए कोलकाता का दौरा किया था, लेकिन हसीन जहां ने उस मुलाकात को “सिर्फ दिखावा” बताया था। वर्तमान में उनकी बेटी की कस्टडी हसीन जहां के पास ही है। कोर्ट के इस फैसले के साथ जहां हसीन जहां को राहत मिली है, वहीं मोहम्मद शमी के लिए यह एक और बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है, जो न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जिंदगी, बल्कि छवि को भी प्रभावित कर सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019