Kaushambi UP News पहली पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर रहा पति, पीड़िता ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Kaushambi UP News : कौशांबी : यूपी के कौशांबी जिले में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पहली पत्नी को तीन तलाक देकर पति दूसरी शादी कर रहा है। पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला कोखराज थाना इलाके के शाखा बरीपुर गांव का है। दरअसल, शाखा बरीपुर गांव के रहने वाले हाशिम सिद्दीकी ने अपनी बेटी इकतेशा सिद्दीकी की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ 15 नवंबर 2016 को गांव के ही शाहबाज अहमद के साथ की थी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के एक साल बाद उसका पति उसे आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा। उसकी दो बेटियां भी है। पहली बेटी 5 साल की और दूसरी बेटी एक साल की है।
वह अपनी बेटियों के मुंह देखर पति की हर जुर्म को सहती रही। पिछले महीने उसके पति ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। जब वह बच्चो को लेकर मायके चली गई तो उसे फोन पर तीन तलाल दे दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति 7 नवंबर को दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने मामले की शिकायत थाने में करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता मुख्यमंत्री से यह फरियाद कर रही है कि उसके दो बेटी है। अगर उसका पति दूसरी शादी कर लेगा तो उसकी जिंदगी तो बर्बाद ही होगी साथ दोनो बेटियों का भविष्य भी खराब हो जाएगा।
ऐसे में वह सीएम और कौशांबी पुलिस से तत्काल शादी रुकवा कर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएम से न्याय की गुहार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि पीड़िता अपने माँ बाप के साथ अभी मुंबई में है। उसके पति ने पहले ही चोरी से दूसरा निकाह कर लिया है। कल वह दूसरी पत्नी को बुलाने की तैयारी में है।
Hardoi Accident : ऑटो और डीसीएम की भिड़ंत में 10 की मौत कई घायल…मची चीख पुकार
पुलिस आरोपी पति शाहबाज और उसके परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला ने कोखराज थाने में तहरीर दी है।
उसका आरोप है कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया और फोन पर तीन तलाक देकर अब दूसरी शादी कर रहा है। इस मामले में एसएचओ कोखराज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


