Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को बनाया गया ठगी का शिकार, 25 से अधिक गिरफ्तार

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर में क्राइम ब्रांच ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए ठगी के एक बड़े नेटवर्क को उजागर किया है। आरोपियों ने विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देकर भारी ठगी की योजना बनाई थी। इस मामले में अब तक 25 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur City News : जांच में पता चला कि फाफाडीह इलाके में मुख्य कॉल सेंटर संचालित था, जबकि शहर के गंज और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में कुल 3 फर्जी कॉल सेंटर काम कर रहे थे। गिरोह यूरोप और अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाता था, फाइनेंस कंपनी की आड़ में उन्हें लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था।

Raipur City News : पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और 50 मोबाइल फोन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं, जिन्हें 15-20 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस ठगी गिरोह के और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019