Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SA vs NZ T20 : फाइनल में साउथ अफ्रीका की दमदार जीत, न्यूजीलैंड को 33 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर किया कब्जा

Asian News
SA vs NZ
X

SA vs NZ

SA vs NZ : क्राइस्टचर्च। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के घर में शानदार वापसी करते हुए 5 मैचों की T20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। आखिरी और निर्णायक मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने 33 रनों से जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ अफ्रीका ने 42 महीने बाद विदेशी धरती पर T20 सीरीज जीती है।

SA vs NZ : मजबूत स्कोर और फिर धारदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन ने मात्र 33 गेंदों में तूफानी 75 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। रुबिन हरमन ने 39 रन और वियान मुल्डर ने 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए 188 रनों का लक्ष्य काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी।

SA vs NZ : गेंदबाजों का कमाल

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी ने पूरे मैच पर दबदबा बनाए रखा। गेराल्ड कोत्जिया ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट लिए। वियान मुल्डर और बार्टमैन को भी 2-2 विकेट मिले, जबकि कप्तान केशव महाराज ने 1 विकेट झटका। न्यूजीलैंड की ओर से बेवॉन जैकब्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।

SA vs NZ : सीरीज में शानदार वापसी

सीरीज की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी नहीं रही थी और वह 1-2 से पीछे चल रही थी। लेकिन आखिरी दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने न सिर्फ सीरीज बराबर की, बल्कि 3-2 से जीतकर सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया।

SA vs NZ : कोनोर एस्टरहुइजेन सीरीज के हीरो

24 वर्षीय कोनोर एस्टरहुइजेन पूरे सीरीज में सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनका औसत 50 रहा, जो न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे (100 रन) से दोगुना था। गेंदबाजी में गेराल्ड कोत्जिया 8 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019