Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, यूपी के इन दो खेल पुरस्कारों में अब मिलेंगे 10-10 लाख

Asian News
UP News
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दो सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों की राशि बढ़ा दी है। अब वीरवर लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार विजेताओं को 3.11 लाख की जगह 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में किया।

UP News : CM योगी ने किया पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में सीएम योगी ने पांच खिलाड़ियों को वीरवर लक्ष्मण पुरस्कार और चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। क्रिकेटर रिंकू सिंह व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

UP News : खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए CM योगी का बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के सम्मान, पुरस्कार और इंसेंटिव पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कबड्डी, कुश्ती, खो-खो समेत विभिन्न खेलों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश भारत की युवा शक्ति का केंद्र है। जब युवाओं को सही प्लेटफॉर्म मिलता है तो वे ओलंपिक, पैरालंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाते हैं।

UP News : प्रधानमंत्री मोदी की खेल नीति की सराहना

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब गांव-गांव में खेलो इंडिया केंद्र और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। हर कमिश्नरी स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने और उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना है। 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी लीड करने का लक्ष्य रखा गया है।

UP News : खेल बजट में भारी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले खेल के लिए बजट नाममात्र का था और मैदान भू-माफियाओं के कब्जे में थे। अब खेल विभाग को इतना बजट दिया जाता है कि वह खर्च भी नहीं कर पाता। सरकार ने खेल सुविधाओं के विकास के लिए विधायक और सांसद निधि का भी उपयोग शुरू कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019