Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जिला उद्यान अधिकारी को किया निलंबित

UP News
X

UP News

UP News : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फाफामऊ क्षेत्र के निजी कोल्ड स्टोरेज में हुए दर्दनाक हादसे के बाद योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार को हुए हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। मंगलवार को उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विशेष रूप से प्रयागराज पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

UP News : जिला उद्यान अधिकारी निलंबित

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हादसे की प्रारंभिक जांच और स्थानीय शिकायतों के आधार पर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्री ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज के नियमित निरीक्षण और लाइसेंसिंग की जिम्मेदारी जिला उद्यान विभाग की होती है। विभागीय लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

UP News : मंत्री ने किया घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों हुई और गैस रिसाव की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए थे। निरीक्षण के बाद मंत्री सीधे बेली अस्पताल और स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल मजदूरों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और सरकार उनके पूरे उपचार का खर्च वहन करेगी।

UP News : कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी निर्दोष की जान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी का निलंबन केवल शुरुआत है। इस मामले की गहन जांच के बाद कोल्ड स्टोरेज के मालिक समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019