कार्तिक आर्यन ने की करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदारी, 'भूल भुलैया 3' की कमाई से किया निवेश....
Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और इस फिल्म ने उनकी स्टारडम को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फिल्म की सफलता के बाद अब कार्तिक अपनी मेहनत की कमाई को मुंबई में प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले हैं। वह एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और एक कमर्शियल स्पेस खरीदने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रोड्यूसर आनंद पंडित कार्तिक की इस प्रॉपर्टी खरीदारी में मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक ने एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और 2000 स्क्वायर फीट का एक कमर्शियल स्पेस खरीदा है। इस खरीदारी से पहले, कार्तिक ने जून 2023 में जुहू में दो रेजिडेंशियल अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनकी कीमत 17.5 करोड़ रुपये (प्रत्येक अपार्टमेंट की) से अधिक बताई जा रही है। इनमें से एक अपार्टमेंट को कार्तिक ने किराए पर भी दे दिया है।
![]()
कार्तिक आर्यन ने 2019 में वर्सोवा इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जहां वह अपने संघर्ष के दिनों में रहते थे। इसके अलावा, वीरा देसाई इलाके में भी उन्होंने 2000 स्क्वायर फुट का ऑफिस स्पेस खरीदा था, जिसे किराए पर दिया गया है।
‘भूल भुलैया 3’ की बॉक्स ऑफिस सफलता भी उल्लेखनीय रही है। दिवाली पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 389.28 करोड़ रुपये की कमाई की, और यह फिल्म अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से भी आगे रही, हालांकि दोनों फिल्मों का क्लैश हुआ था।
