Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पहली बार ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’, बाइकिंग और संस्कृति का अनोखा संगम

CG News
X

CG News : जगदलपुर। बस्तर में पहली बार बाइकिंग और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। ‘गरुड़ा द राइडर्स क्लब’ द्वारा 4 अप्रैल 2026 को ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर से बाइक राइडर्स और बाइक प्रेमी शामिल होंगे।

CG News : यह आयोजन सिर्फ बाइकिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, खानपान और पारंपरिक वेशभूषा से लोगों को रूबरू कराने का भी बड़ा मंच बनेगा। इस दौरान राइडर्स को बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

CG News : कार्यक्रम में आकर्षक बाइक शो और प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रोफेशनल राइडर्स द्वारा स्टंट और राइडिंग परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक, विंटेज बाइक और सुपरबाइक जैसी श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

CG News : स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ‘बस्तर टैलेंट शोकेस’ आयोजित किया जाएगा, जहां कलाकार और संगीतकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं फूड फेस्टिवल में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को मिलेगा।

CG News : इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण पहलू सड़क सुरक्षा जागरूकता भी है, जहां राइडर्स लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन का संदेश देंगे। ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ न केवल बाइक प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि बस्तर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019