Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 10 साल की मासूम ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में लगाई फांसी

CG News
X

CG News : भिलाई। शहर के गणेश नगर वार्ड-5 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महज 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी के रूप में हुई है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में कक्षा चौथी की छात्रा थी।

CG News : घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं, दोनों ही उस वक्त घर से बाहर थे। जानकारी के अनुसार, बच्ची का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में उसने टेबल के सहारे चुनरी से फांसी लगा ली।

CG News : जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना अस्पताल से पुलिस को दी गई, जिसके बाद जामुल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019