Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jio User को तोहफा, 1 जनवरी को करें रिचार्ज, 365 दिन की मिलेगी वैलिडिटी....

Dev Verma
Jio User को तोहफा, 1 जनवरी को करें रिचार्ज, 365 दिन की मिलेगी वैलिडिटी....
X

Jio User को तोहफा, 1 जनवरी को करें रिचार्ज, 365 दिन की मिलेगी वैलिडिटी….

Tech : अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जियो का नया सालभर वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। इस प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। एक बार रिचार्ज करा लिया तो पूरे सालभर की छुट्टी!

3599 रुपये वाला प्लान जियो का 3599 रुपये वाला प्लान आपको 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 912.5 GB डेटा ऑफर करता है। इसमें डेली 2.5 GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा, जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लिया जा सकता है।

Reliance Jio to launch a super app

2025 रुपये वाला प्लान 2025 रुपये वाले प्लान में 200 दिन की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही 500 GB डेटा, डेली 2.5 GB हाई स्पीड डेटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी इसमें मुफ्त है।

जियो का ऐड-ऑन प्लान अगर आपको डेली डेटा लिमिट से ज्यादा डेटा की जरूरत हो, तो आप जियो के ऐड-ऑन प्लान का भी लाभ उठा सकते हैं। 19 और 29 रुपये के ऐड-ऑन प्लान से आप अपनी डेटा लिमिट बढ़ा सकते हैं, जो एक्टिव प्लान में ऐड किए जा सकते हैं।

इन प्लान्स के जरिए आप बिना किसी रुकावट के सालभर का फायदा उठा सकते हैं और हर महीने रिचार्ज का झंझट खत्म कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019