Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालन पर लगा ताला

Asian News
CG News
X

CG News : कोरबा। गर्मी बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग के बीच खाद्य विभाग ने शहर में सख्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस संचालित एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जिसे तत्काल सील कर दिया गया।

CG News : खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में आइसक्रीम और पेय पदार्थ बनाने वाली इकाइयों की जांच की। दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड की ममता इंडस्ट्रीज में निरीक्षण के दौरान लाइसेंस तो सही पाए गए, लेकिन पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने एकत्र किए गए।

CG News : वहीं डिगापुर वार्ड-36 में स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर यूनिट में जांच के दौरान लाइसेंस में गड़बड़ी सामने आई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता की पुष्टि होगी। यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019