Israeli PM Netanyahu
Israeli PM Netanyahu: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों को इजरायल सरकार ने सख्ती से खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके बारे में फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।
Israeli PM Netanyahu: दरअसल, 13 मार्च को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ईरान के साथ बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात पर बयान दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इसमें उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं। इसी आधार पर कुछ लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया या डीपफेक वीडियो बताया और उनकी हत्या की अफवाहें फैलने लगीं।
Israeli PM Netanyahu: PMO ने नेतन्याहू को बताया पूरी तरह स्वस्थ
हालांकि फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो असली है और पूरा वीडियो इजरायली सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू से कहा कि ‘ये फर्जी खबरे हैं। प्रधानमंत्री पूरी तरह ठीक हैं।’
Israeli PM Netanyahu: इस मुद्दे ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडिस ओवेन्स (Candace Owens) ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “बिबी कहां हैं?” बिबी, नेतन्याहू का लोकप्रिय उपनाम है। उनकी पोस्ट के बाद अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


