Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने 4 IED बरामद कर किए नष्ट, 4 नक्सली स्मारक भी ध्वस्त

CG News
X

CG News : पखांजूर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

CG News : जानकारी के अनुसार डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 15 मार्च को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली थी। इसी दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता चला। तलाशी के दौरान जवानों ने वहां से तीन प्रेशर कुकर आईईडी और एक पाइप आईईडी बरामद किया।

CG News : इसके अलावा मौके से बिजली वायर का बंडल, नक्सली वर्दी, पटाखे, नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

CG News : सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम कलपर और आमाटोला में बनाए गए नक्सलियों के चार स्मारकों को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बलों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में लगातार चल रहे अभियान से नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019