Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

US-Israel-Iran War : अमेरिका-इजराइल से बातचीत करने को तैयार ईरान, कहा- पहले जंग खत्म करने की गारंटी मिले

US-Israel-Iran War
X

US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि अगर जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार है।

US-Israel-Iran War : उनका कहना है कि किसी भी ऐसे प्रस्ताव का स्वागत किया जाएगा जिससे युद्ध खत्म हो सके। इस बीच खाड़ी देशों ने ईरान से अपने इलाकों पर हमले बंद करने की मांग की है। इससे पहले ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी थी। अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा कि बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार देंगे।

US-Israel-Iran War : ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है।

US-Israel-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019