Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalites Surrender
X

Naxalites Surrender : ओडिशा। राज्य में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कालाहांडी जिले के भवानीपटना में 11 इनामी माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल मिलाकर 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Naxalites Surrender : जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी रायगढ़ा-घुमसार एरिया कमेटी में सक्रिय थे और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। रविवार को भवानीपटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ सरेंडर किया। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने एके-47, इंसास और एसएलआर समेत कुल 11 हथियार भी सुरक्षा बलों के हवाले किए।

Naxalites Surrender : आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के नाम-

नकुल उर्फ चंद्र, डीवीसीएम, एक-47
जीतू, ACM, SLR
सुनीता, ACM, SLR
रोनोटी, ACM, 12 बोर
रंजनी, ACM, SLR
मडकम संध्या, पीएम, इंसास
बीजू, PM, SLR
प्रमेश, पीएम, (हथियार नहीं)
नंदिनी, पीएम, (हथियार नहीं)
माड़वी समीरा, पीएम, सिंगल शॉट
सिंधु, पीएम, सिंगल शॉट

Naxalites Surrender : सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी और लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण इन्हें सरेंडर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले भी हाल ही में बस्तर क्षेत्र में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 100 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था।

Naxalites Surrender : पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस सामूहिक सरेंडर से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019