Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Fire at E-Charging Station in Delhi: दिल्ली में आग का तांडव, शाहदरा के ई-चार्जिंग स्टेशन में आग से दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से झुलस

Fire at E-Charging Station in Delhi
X

Fire at E-Charging Station in Delhi

Fire at E-Charging Station in Delhi: नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के शाहदरा में मोती राम रोड पर राम मंदिर के पास स्थित ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग ने पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Fire at E-Charging Station in Delhi: जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:40 बजे दमकल विभाग को आग की सूचना मिली। 400 वर्ग गज के टिन शेड में बने चार्जिंग स्टेशन में आग तेजी से फैल गई। मौके से दो जले हुए शव बरामद हुए। पिछले सप्ताह भी शाहदरा के फर्श बाजार में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग में एक महिला की मौत और पांच लोग घायल हो गए थे।

Fire at E-Charging Station in Delhi: वहीं, बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में रविवार तड़के एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। सुबह 5:25 बजे सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019