Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत

CG News: Innocent child dies after being struck by lightning
X

CG News: Innocent child dies after being struck by lightning

CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग के मुरगुडा गांव में आकाशीय बिजली ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। 13 वर्षीय क्षीरसागर यादव घर के बाहर सामान्य रूप से घूम रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन और ग्रामीण तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News : बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में दोपहर के समय लगातार बारिश और खराब मौसम का दौर जारी है, जिससे आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है कि कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता बच्चा जिंदगी की जंग हार गया।

CG News : प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पेड़ों या मैदानों में खड़े होने से बचें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें। थोड़ी सी सावधानी ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019