Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम

Asian News
UP News: Kanungo and his associate arrested for taking bribe of 15 thousand rupees, had demanded money in the name of measurement.
X

UP News: Kanungo and his associate arrested for taking bribe of 15 thousand rupees, had demanded money in the name of measurement.

UP News : फर्रुखाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर नदी गांव का है, जहां एक किसान से जमीन की पैमाइश के बदले मोटी रकम मांगी जा रही थी।

UP News : शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार शाक्य ने आरोप लगाया कि कानूनगो विमल श्रीवास्तव ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत उसके सहयोगी के जरिए 30 हजार रुपये में तय हुई। किसान ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

UP News : जांच के बाद तय योजना के तहत जैसे ही 15 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई, टीम ने मौके पर ही कानूनगो को दबोच लिया। इस कार्रवाई में आरोपी कानूनगो विमल कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता पवन सक्सेना को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019