Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल

CG News: Earthquake tremors felt in Gariaband for the third time in 36 hours, creating panic in the area.
X

after-venezuela-a-6-5-magnitude-earthquake-in-philippines-people-rush-out-of-their-homes

CG News : गरियाबंद। देवभोग इलाके में लगातार आ रहे भूकंप के हल्के झटकों ने ग्रामीणों की नींद और सुकून दोनों छीन लिए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक बार फिर धरती हल्की कांपी, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए। बीते 36 घंटों में यह तीसरी बार है जब इलाके में कंपन महसूस किया गया है, जिससे डर का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।

CG News : इससे पहले गुरुवार शाम करीब 7:20 बजे भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे, जबकि एक दिन पहले आए झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 दर्ज की गई थी, जो तकनीकी रूप से बेहद हल्की मानी जाती है, लेकिन लगातार दोहराव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

CG News : खासकर बच्चों और बुजुर्गों में भय साफ देखा जा रहा है, कई परिवार रात के समय घरों से बाहर ही समय बिताने को मजबूर हैं। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बार-बार हो रही इस भूगर्भीय हलचल ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019