Dhurandhar Collection
Dhurandhar Collection: लेह। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है। रणवीर सिंह अभिनीत इस ब्लॉकबस्टर ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शकों की भारी सराहना और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के बाद अब फिल्म को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में इसे टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है।
Dhurandhar Collection: लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। एलजी कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म का बड़ा हिस्सा लद्दाख की मनमोहक लोकेशंस पर शूट किया गया है, जिसने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सिनेमाई संभावनाओं को वैश्विक पटल पर उजागर किया है। यह कदम फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देने और लद्दाख को पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में उठाया गया है। प्रशासन नई फिल्म नीति पर भी काम कर रहा है।
Dhurandhar Collection: फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉ एजेंट हमजा का दमदार रोल निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना खूंखार गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार में छाए हुए हैं। आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और लद्दाख के शानदार विजुअल्स दर्शकों को बांधे रखते हैं।
इस सफलता के बाद मेकर्स ने सीक्वल की घोषणा कर दी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा। टैक्स फ्री होने से लद्दाख में फिल्म की कमाई और बढ़ने का अनुमान है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


