Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : विवाद के बाद गर्भवती नवविवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मां और गर्भस्थ शिशु की मौत

MP News
X

MP News : शहडोल। नए साल की खुशियां शहडोल जिले में एक परिवार के लिए गहरे मातम में बदल गईं। मामूली घरेलू विवाद के बाद एक गर्भवती नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस हृदयविदारक घटना में न सिर्फ महिला की जान गई, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे मासूम शिशु की भी दर्दनाक मौत हो गई।

MP News : घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम सोनटोला की है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय सरोज का विवाह कुछ समय पहले ही चंद्रभान सिंह से हुआ था। बताया जा रहा है कि न्यू ईयर के जश्न के बाद देर रात चंद्रभान शराब के नशे में घर लौटा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मानसिक तनाव में आकर गर्भवती सरोज ने घर के आंगन में स्थित कुएं में छलांग लगा दी।

MP News : कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचा और बचाने का प्रयास किया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। महिला को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।

MP News : सूचना मिलते ही गोहपारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और पति की नशे की हालत सामने आई है।

MP News : शहडोल उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019