Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’

Asian News
Malamaal Weekly 2
X

Malamaal Weekly 2

Malamaal Weekly 2 : मुंबई। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 2006 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल बनने जा रहा है, जिससे फिल्म प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल ‘मालामाल वीकली 2’ को कन्फर्म कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि 20 साल बाद यह लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी वापसी करने जा रही है।

Malamaal Weekly 2 : फिल्म ‘मालामाल वीकली’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव पर आधारित थी, जहां एक लॉटरी टिकट के खो जाने के बाद अफरा-तफरी मच जाती है और हर कोई उस टिकट को हासिल करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में स्वर्गीय अभिनेता ओम पुरी, राजपाल यादव, परेश रावल और रितेश देशमुख जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

Malamaal Weekly 2 : मीडिया से बातचीत के दौरान परेश रावल ने कहा कि ‘मालामाल वीकली 2’ पर काम शुरू हो चुका है और वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “हां, यह सच है, मैं यह फिल्म कर रहा हूं”, जिससे फिल्म के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म की आधिकारिक घोषणा और कास्टिंग की पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है।

Malamaal Weekly 2 : इससे पहले प्रियदर्शन ने 2012 में ‘कमाल धमाल मालामाल’ नाम की फिल्म भी बनाई थी, जिसे ‘मालामाल वीकली’ का रीबूट माना जाता है। इस फिल्म में भी परेश रावल, राजपाल यादव, ओम पुरी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। साथ ही परेश रावल आगामी कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग 2’ पर भी काम कर रहे हैं, जो 2006 की हिट फिल्म का सीक्वल है। इस नए पार्ट में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किए जाने की खबरें सामने आई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019