CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का जाल लगातार सामने आ रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ में फैली अफीम की फसल का खुलासा किया है।
CG News : हैरानी की बात यह है कि यह खेती तरबूज और ककड़ी की फसलों के बीच छिपाकर की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जहां एसपी और एडिशनल एसपी समेत कई अधिकारी जांच में जुट गए। मौके से झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
CG News : प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी, वह संभवतः सरकारी है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


