Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Nowruz: नवरोज़ पर ईरान को पहला संबोधन दे सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानें क्या है पवित्र पर्व नवरोज़ जो ईरान के लिए है खास

Asian News
Nowruz: नवरोज़ पर ईरान को पहला संबोधन दे सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानें क्या है पवित्र पर्व नवरोज़ जो ईरान के लिए है खास
X

Nowruz: तेहरान। ईरान में जारी संघर्ष के बीच देश की जनता अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पहले आधिकारिक संबोधन का इंतजार कर रही है। खबरों के मुताबिक, वह 21 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले पवित्र पर्व नवरोज़ के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

Nowruz: सरकारी सूत्रों के अनुसार, पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन के बाद पद संभालने वाले मोजतबा खामेनेई इस खास मौके पर देश को संदेश देंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका संबोधन लिखित रूप में होगा या वीडियो संदेश के जरिए प्रसारित किया जाएगा।

Nowruz: इसी बीच, मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह इज़राइली हमले में मारे गए हैं। हालांकि, ईरानी सरकार ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए अमेरिका और इज़राइल पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।

Nowruz: बताया जाता है कि मोजतबा खामेनेई ने 12 मार्च 2026 को सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने आने के बजाय राज्य टेलीविजन के जरिए अपना संदेश प्रसारित किया था।

फारसी नववर्ष Nowruz

Nowruz: बता दें कि नवरोज़, जिसे फारसी नववर्ष भी कहा जाता है, वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व हर साल 20 या 21 मार्च के आसपास मनाया जाता है और इसकी परंपरा 3,000 साल से भी अधिक पुरानी है। ईरान में इस अवसर पर सुप्रीम लीडर का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जो पूरे वर्ष की दिशा तय करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019