Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Railway News : ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन, कंफर्म बर्थ के साथ मिलेगी यात्रा

Asian News
Railway News
X

Railway News : रायपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुर्ग और हरिद्वार के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह सेवा यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Railway News : दुर्ग से हरिद्वार के लिए गाड़ी संख्या 08743, 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वहीं, हरिद्वार से दुर्ग के लिए गाड़ी संख्या 08744, 20 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों में 2 SLRD, 4 जनरल, 10 स्लीपर और 2 एसी-III सहित कुल 18 आईसीएफ कोच उपलब्ध रहेंगे।

Railway News : समर स्पेशल ट्रेन मार्ग में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलाँ, निजामुद्दीन और मेरठ नगर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव देगी।

Railway News : रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को भीड़भाड़ से मुक्त, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट समय से बुक कर लें और यात्रा योजना के अनुसार ट्रेन का लाभ उठाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019