Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : एडवेंचर फन पार्क में लगी भीषण आग, वेल्डर की जलकर मौत, शेड में मिला जला कंकाल

MP News
X

MP News : जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के चूल्हा गोलाई स्थित फनिंगो एडवेंचर एरिना में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। आग के दौरान पार्क का शेड और फन क्लब देखते ही देखते स्वाहा हो गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।

MP News : प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग वेल्डिंग कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट या स्पार्क से लगी। मृतक की पहचान फन पार्क से जुड़े वेल्डर के रूप में की जा रही है। हादसे के समय पार्क में बच्चे या अन्य विजिटर्स मौजूद नहीं थे, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि टली।

MP News : फायर ब्रिगेड की टीम को शेड तोड़कर अंदर घुसना पड़ा और कई घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वेल्डिंग कार्य में लापरवाही के पहलुओं की छानबीन कर रही है। फनिंगो एडवेंचर पार्क में बच्चों और युवाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स और गेम जोन आयोजित होते हैं। आग से लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019