Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : रेत से भरे हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : अभनपुर। रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने चंपारण चौक के पास बाइक सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि हाईवा चालक ने मृतक को वाहन के नीचे करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान सुन्दरकेरा निवासी के रूप में हुई है।

CG Accident : पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह सड़क हादसा नवापारा क्षेत्र में लगातार हो रहे दुर्घटनाओं की ओर इशारा करता है। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019