Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : रायपुर में कोविड-19 की वापसी, एक मरीज पॉजिटिव...

CG COVID UPDATE
X

CG COVID UPDATE

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोविड-19 ने एक बार फिर दस्तक दी है। लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और MMI नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया है। राज्य कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस मामले की पुष्टि की है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सतर्कता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, मरीज सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों के साथ रूटीन जांच के लिए MMI नारायणा हॉस्पिटल पहुंचा था। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने कोविड-19 का टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज को तुरंत सिंगल वार्ड में आइसोलेट कर कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है और विशेष चिकित्सा व्यवस्था के तहत उसका उपचार चल रहा है।

CG Breaking :स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई-

स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिजनों और हाल के दिनों में उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। मरीज के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण की संभावना को रोका जा सके। डॉ. सोनवानी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019