Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Swami Atmanand School: स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती पर रोक, अब प्रदेश में एक ही परीक्षा से होगी भर्ती

Contractual Recruitment Ban, Swami Atmanand Schools
X

Contractual Recruitment Ban, Swami Atmanand Schools

Swami Atmanand School : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और स्वामी आत्मानंद विद्यालय समिति के अध्यक्षों को आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

Swami Atmanand School : जारी आदेश के अनुसार, शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती अब जिला स्तर पर नहीं होगी। इसके स्थान पर पूरे प्रदेश के लिए एक केंद्रीयकृत भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद मेरिट सूची तैयार कर संबंधित जिलों को भेजी जाएगी। इसी मेरिट सूची के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Swami Atmanand School : एकीकृत परीक्षा से होगा चयन-

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में विभिन्न जिलों में संचालित संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा इसकी सूचना संचालनालय को उपलब्ध कराई जाए। नई व्यवस्था के तहत सभी रिक्त पदों पर भर्ती राज्य स्तर पर आयोजित एक समान परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित की जा सके।

Swami Atmanand School : जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश-

लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया है कि केंद्रीयकृत परीक्षा के आयोजन, पात्रता, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस आदेश के बाद प्रदेशभर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया अब एक समान राज्य स्तरीय प्रणाली के तहत संचालित होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019