Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पिता की ईमानदारी पर बेटे ने लगाया दाग, सराफा कारोबारी के जेवर लेकर फरार हुआ युवक

CG News: Son tarnishes fathers honesty, youth absconds with bullion traders jewellery
X

CG News: Son tarnishes father’s honesty, youth absconds with bullion trader’s jewellery

CG News : धमतरी। वर्षों से बने भरोसे का फायदा उठाकर एक युवक द्वारा करीब 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस कथित धोखाधड़ी ने सराफा कारोबारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी जसराज जैन की दुकान में आरोपी हेमंत सोनी के पिता लंबे समय तक कार्यरत रहे थे। अपनी ईमानदारी और निष्ठा के कारण उन्होंने व्यापारी का गहरा विश्वास अर्जित किया था। इसी पारिवारिक संबंध के चलते हेमंत सोनी का भी दुकान में नियमित आना-जाना था और व्यापारी उस पर पूरा भरोसा करता था।

CG News : बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले हेमंत सोनी लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर गया था। व्यापारी को उम्मीद थी कि वह तय समय पर सामान वापस कर देगा, लेकिन इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। काफी समय तक कोई संपर्क नहीं होने और मोबाइल फोन लगातार बंद मिलने पर कारोबारी को संदेह हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG News : मामले को और रहस्यमय तब बना दिया जब पता चला कि आरोपी के परिजनों ने भी हेमंत सोनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई हुई है। इससे पुलिस अब दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तरफ करोड़ों की ज्वेलरी से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और दूसरी तरफ आरोपी के अचानक लापता होने का मामला।

CG News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन, बैंकिंग लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019