Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi : विकसित भारत के लिए केंद्र-राज्य, टीम इंडिया की तरह करें काम - PM मोदी

Dev Verma
PM Modi
X

PM Modi

PM Modi : नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की भी संभावना जताई, बशर्ते केंद्र और राज्य ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर कार्य करें।

PM Modi : विकसित भारत का साझा विज़न

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत का ध्यान अब 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “यदि हम एकजुट होकर कार्य करें, तो यह लक्ष्य 2047 से पहले भी हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लक्ष्य तब संभव है जब हर राज्य, शहर, नगर पालिका और गांव विकास की राह पर एकसमान अग्रसर हों।

PM Modi : नीतियों का असर आम जनता तक पहुँचे

पीएम मोदी ने सभी नीतियों को जनजीवन में प्रभावी परिवर्तन लाने वाला बताया और कहा कि जब आम नागरिकों को बदलाव का अनुभव होता है, तो वह एक मजबूत आंदोलन में तब्दील होता है। उन्होंने अधिकारियों और नेताओं को सलाह दी कि “नीतियों को ऐसा रूप दें कि उनका सीधा लाभ आम लोगों के जीवन में दिखे।”

PM Modi : महिलाओं की भागीदारी से मजबूत कार्यबल

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून और नीतियां बनाई जानी चाहिए जो महिलाओं को सम्मानपूर्वक, सुरक्षित और प्रभावी रूप से कार्यस्थलों पर शामिल करें। यह न केवल सामाजिक समावेश को बढ़ावा देगा, बल्कि भारत के आर्थिक विकास को भी गति देगा।

PM Modi : ‘टीम इंडिया’ बनकर कार्य करने की अपील

प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास के रास्ते पर ‘टीम इंडिया’ की तरह चलना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब हर राज्य विकसित होगा, तो देश स्वाभाविक रूप से विकसित हो जाएगा।

PM Modi : पर्यटन विकास को बताया संभावनाओं का क्षेत्र

पीएम मोदी ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश और विकास की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए राज्यों से अनुरोध किया कि “हर राज्य कम से कम एक पर्यटन स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करे।”

उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में भी सुधार होगा। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य के लिए तैयार होते शहरों में सुव्यवस्थित विस्तार और योजनाबद्ध विकास की दिशा में कार्य करने का सुझाव भी दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019