Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Air India: एयर इंडिया विमान को बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में आपात लैंडिंग

Aviation Sector
X

Aviation Sector

Air India: नई दिल्ली/फुकेट: शुक्रवार, 13 जून, 2025 को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-379 को बम की धमकी मिलने के बाद फुकेट हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान में सवार 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान ने सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समयानुसार 02:30) फुकेट से उड़ान भरी थी और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि, अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद विमान को सुबह 11:40 बजे फुकेट वापस लौटना पड़ा। धमकी देने वाले की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यह घटना अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के ठीक एक दिन बाद हुई है।

थाईलैंड के हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट आपातकालीन सेवाएं स्थिति को संभाल रही हैं। एक अधिकारी ने कहा, “फ्लाइट AI-379 सुरक्षित लैंड कर चुकी है, और हम सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।”

Air India: ईरान-इजराइल तनाव का असर

Air India: इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद दोनों देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। इस कारण भारत से जाने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया या दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों से शांति बनाए रखने और सहयोग की अपील की है, साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019